बच्चों और समाज में जागरूकता, अनुशासन सकारात्मक सोच का विकास करने चलाया जा रहा पहल अभियान- पटेल
पथरिया- जिले में पुलिस प्रशासन द्वारा जन-जागरूकता और बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु चलाई जा रही पहल के अंतर्गत नगर के समीप डी ए वी पब्लिक स्कूल जरेली पेंड्री में दिन शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) रहे। उनके द्वारा डीएवी के विद्यार्थियों को पुरुस्कृत किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुआ। इसके बाद स्कूल के विद्यार्थियों ने पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल का राखी बांधकर तथा पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पथरिया एसडीएम रेखा चंद्रा,नगर पंचायत अध्यक्ष हुलसी रघु वैष्णव, सीएमओ अनुराधा राजमणि, एंव थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा, तथा डीएवी पब्लिक स्कूल प्रिंसिपल गौरव सिंह राजपूत, एवं स्कूल के शिक्षक परिजन एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।
बच्चों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के हेड बॉय व हाउस कैप्टन ने अतिथियों को मंच से सम्मानित किया। सभी अतिथियों को उपहार एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया, तथा स्कूल के शिक्षक शिक्षिका को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम की कवरेज करने वाले मीडिया कर्मियों को भी मोमेंटो प्रदान कर आभार व्यक्त किया गया।

भोजराम पटेल ने विद्यालय में हुए "पहल अभियान" कार्यक्रम की सराहना करते हुए प्रेरणादायक कार्यशाला ली जिसमें बच्चों को इस कार्यशाला के दौरान दैहिक, दैविक व भौतिक शब्द के माध्यम से इसका अर्थ का विस्तारित करते हुए सबसे पहले अपने शरीर की सुरक्षा, मन की एकाग्रता के साथ जो भी भौतिक साधन उनके पास उपलब्ध है उसी में संतुष्ट होकर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर जीवन में सफल होने की प्रेरणा देते हुए अपने बचपन की जीवन शैली माता-पिता का संस्कार तथा अपने कठिन संघर्ष से जो सफलता प्राप्त किए उससे अवगत कराया एवं बच्चों को भी अनुशासित जीवन शैली अपना कर अपने स्वास्थ्य को अच्छा रखने की प्रेरणा दी तथा कार्यक्रम को उत्तम बनाने को प्रेरित किये।
पहल अभियान टीम से पुलिस बाल मित्र रोशना डेविड ( उड़ान जी एस सो महासमुंद ने नशा से दूर रहने, ऑनलाइन धोखाधड़ी अपराध से दूर रहने, मोबाइल से दूर रहकर सुविचार, अच्छे संस्कार को अपनाने, पूर्ण शिक्षा प्राप्त कर, लक्ष्य प्राप्त कर सफल एवं सुरक्षित जीवन जीने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया* ।
अतिथियों द्वारा "पहल" अभियान पर ड्राइंग, पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, बोर्ड डेकोरेशन व रंगोली प्रतियोगिता तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों निहारिका, प्रिया, श्रिया, सोनम, सुहानी, समीर, आशीष, सुभास,को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
पथरिया थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में डी.ए.व्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में सफल कार्यक्रम का आयोजन किया गया* ।
*कार्यक्रम का संचालन सीसीए इंचार्ज प्रियंका*एंथोनी,भूपेंद्र पात्रे द्वारा किया गया
गौरतलब है कि यह कार्यक्रम 16 जून से लगातार मुंगेली जिले में पुलिस प्रशासन द्वारा चलाई जा रही इस पहल अभियान के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य बच्चों और समाज में जागरूकता, अनुशासन और सकारात्मक सोच का विकास करना है।
आयोजन मे नगर पंचायत अध्यक्ष हुलसी रघु वैष्णव, सभापति प्रतिनिधि रविन्द्र बघेल, ग्राम पंचायत जरेली सरपंच देवकी गजानंद सिंगरोल, एसडीएम रेखा चंद्रा, थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा, सीएमओ अनुराधा राजमणि, विद्यालय प्राचार्य गौरव राजपूत, ए एस आई पूहकल सिंह ठाकुर, हलिस गेंदले, एंव छात्र छात्राएं के साथ सभी शिक्षक शिक्षकाये उपस्थित रहे।



