गांवों में पहुंचा डायरिया का प्रकोप:चार दिन में 20 महिला, पुरुष और बच्चे हुए बीमार; गांव में पहुंची प्रशासन की टीम
पथरिया - विकास खंड से लगभग 15 किमी दूर स्थित रमतला गांव में 20-21 लोग उल्टी-दस्त की समस्या से परेशान हैं। इनमें महिला, पुरुष और बच्चे भी शामिल हैं। यह सभी दो- तीन दिन में बीमार हुए हैं। हालत खराब होने पर मरीजों को सरगांव एंव बिलासपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिन बुधवार को पथरिया एसडीएम सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए रमतला गांव में पहुंची है।
ग्रामीणों ने बताया गया है कि रविवार एंव सोमवार के दिन से कुछ लोगों में उल्टी दस्त की शिकायत शुरू हुई तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि देखते ही देखते धीरे-धीरे लोगों की संख्या बढ़ने लगी है। जो दिन मंगलवार तक करीब 15 से 20 लोग करीब लोग बीमार हो चुके थे।
गांव मे अचानक मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई।
ग्रामीण रमतला डायरिया की जानकारी मिलते ही प्रशासन द्वारा गांव मे स्वास्थ विभाग के लोगो द्वारा कैम्प लगाया गया। जहाँ मरीजों की स्थिति देखते हुए इलाज किया जा रहा है।
बढ़ती मरीजों की जनसंख्या को देखते हुए दिन बुधवार को एसडीएम रेखा चंद्रा द्वारा ग्राम रमतला में राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग , पंचायत विभाग तथा पी एच ई विभाग के अधिकारियों की बैठक ली गई।जहाँ सभी डायरिया से प्रभावित लोगों के स्वास्थ्य एंव ग्राम में पेयजल की उपलब्धता, खाद वितरण, स्कूल तथा आंगनबाड़ी की व्यवस्था, फार्मर रजिस्ट्री, डिजिटल क्रॉप सर्वे से संबंधित विषयों पर अधिकारियों तथा ग्राम के नागरिकों से चर्चा की गई। और ग्रामीणों से कहा की
तालाब का दूषित जल पीने हेतु उपयोग में ना लावे साथ ही पानी को उबाल कर पिए एंव
बोर अथवा हैडपंप का पानी उपयोग करें।
पथरिया एसडीएम - रेखा चंद्रा
ग्राम रमतला मे डायरिया से संक्रमित लोगो का उपचार किया जा रहा है।
अभी सभी मरीजों की स्थिति सामन्य है।



