सेवानिवृत्त प्रधान पाठक राजकुमार वैष्णव को शिक्षकों ने दी विदाई

सेवानिवृत्त प्रधान पाठक राजकुमार वैष्णव को शिक्षकों ने दी विदाई

पथरिया - विकास खंड के मध्यमिक शाला पथरगढ़ी में पदस्थ प्रधान पाठक राजकुमार वैष्णव को सेवानिवृत्त होने पर शाला परिवार की ओर से विदाई दी गई  ।43 वर्ष तक शिक्षा विभाग में शिक्षक और प्रधान पाठक के रूप में सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त होने वाले राजकुमार वैष्णव पड़ियाइन शाला से सेवा प्रारम्भ किये और पत्थरगढ़ी हाई स्कूल के प्रभारी प्राचार्य के रूप कार्य करते हुए माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक के रूप से सेवानिवृत्त हुए उनको सम्मानजनक विदाई देने हाई स्कूल और मध्यमिक विद्यालय द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसके शुरुआत में पत्थरगढ़ी हाई स्कूल प्राचार्य यादव ने कहा कि राजकुमार वैष्णव एक अच्छे शिक्षक के साथ  कुशल मार्गदर्शक के रूप में हमारा मार्गदर्शन करते रहे है पुरानी पीढ़ी के होते हुए भी उन्हें  आज के नवीन तकनीक का ज्ञान है उनके सीखने की ललक हम सब को प्रेरित करती है  ।  इस अवसर पर ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों ने भी श्री वैष्णव के बारे में अपने अनुभव साझा किए और कहा कि अच्छे शिक्षक के साथ ग्रामीणों से जुड़े रहने वाले शिक्षक है जो जनभागीदारी के माध्यम से शाला विकास के क्लिय तत्पर रहते है । 42 वर्ष का शिक्षकीय अनुभव लेकर शाला से विदाई लेने वाले राजकुमार वैष्णव ने कहा कि शाला परिवार के द्वारा विदाई  सम्मान समारोह से अभिभूत हु उन्होंने आगे कहा कि शिक्षक का कार्य पहले भी चुनौतियों से भरा था लेकिन शाला और शिक्षक को पर्याप्त स्वायत्तता मिली थी जिसके कारण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लक्ष्य हासिल हो जाता था आज शिक्षकों के सामने अनेक चुनौती है लेकिन अधिकार सीमित हो रहे है इसके कारण विद्यालय में अनुशासन बनाना कठिन हो गया है । आज  बेहतर शिक्षा के लिये जनभागीदारी आवश्यक है ।
 इस अवसर पर संकुल समन्वयक तरुण रामपुरी , शुष्मा शर्मा , लता यादव सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे