अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक चालक युवक की मौके पर मौत
पथरिया - घटना नगर से तोड़ी दूर पथरिया मुंगेली सड़क की है जहाँ दिन गुरुवार की शाम लगभग 4 बजे पथरिया - लछनपुर मोड़ के आगे बाइक मे सवार एक युवक क़ो किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे मृतक युवक राकेश वर्मा निवासी ग्राम जोता का घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जिसे पुलिस द्वारा पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।



