नगर मे लो वोल्टेज़ बनी गंभीर समस्या, पेयजल की बून्द के लिए तरस रहे नागरिक

नगर मे लो वोल्टेज़ बनी गंभीर समस्या, पेयजल की बून्द के लिए तरस रहे नागरिक

पथरिया -
           नगर के अनेको वार्ड मे इन दिनों लो वोल्टेज़ की समस्या ने गंभीर रूप ले लिया है। जिसके चलते नागरिकों को सबसे ज्यादा पेयजल और निस्तारी हेतु पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। नगर के वार्ड क्रमांक 09,  11 और 13  मे समस्या ज्यादा गहराई हुई है, जहाँ लोग सुबह से लेकर रात तक वोल्टेज़ आने के इंतज़ार मे बैठे रहते है, लेकिन समस्या जस की तस बनी रहती है।
लो वोल्टेज़ के कारण एक ओर जहाँ शासकीय नलकूप सूखे पड़े हुए है वही निजी जल श्रोत भी काम नहीं कर रहे। दिन मे किसी किसी समय अचानक से वोल्टेज़ आने पर पेयजल के लिए अफरा तफरी मच जाती है, वही नागरिक अपने आस पास पड़ोसियों के घरो से सहायता लेकर जीवन व्यापन करने को मज़बूर है।
वार्ड 11 के नागरिक विजेंद्र सिंह ने बताया कि वोल्टेज़ का इंतज़ार करते करते रात लगभर 1-2 बजे के आसपास घर का बोर बमुश्किल चालू हो पाता है, ऐसे मे मज़बूरन रात मे जाग जाग कर दैनिक उपयोग के लिए पानी भरने को मज़बूर है।

कई महीनों से है दिक्कत -
            ऐसा नहीं है कि सम्बंधित वार्डो मे यह कोई नई समस्या है और इसके लिए पहल नही की गई। वार्ड के पार्षद दीपक साहू ने बताया कि वार्ड मे मुख्य रुप से नगर पंचायत कार्यालय के पास लगे ट्रांसफार्मर और एक महिला बाल विकास विभाग कार्यालय के पास लगे ट्रांसफार्मर से विद्युत सप्लाई होती है। इनमे से महिला बाल विकास विभाग के पास लगे ट्रांसफार्मर मे खराबी आने कि वजह से महीनों पहले निकाला गया था, जो आजतक नही लग पाया है। वही नगर पंचायत कार्यालय के पास लगे ट्रांसफार्मर मे अधिक लोड होने कि वजह से हर समय खराबी आते रहती है। इसके लिए अनेको बार सम्बंधित अधिकारिओ से बात की गई, लेकिन वर्तमान पर्यन्त कोई सुधार नहीं हो सका है। पार्षद मे बताया कि महिला बाल विकास विभाग कार्यालय के पास ट्रांसफार्मर लगाने से विद्युत आपूर्ति निर्बाध रूप से चलने लगेगी।

दोहरी मार झेलने को मज़बूर -
        कुछ दिनों से मौसम के तापमान मे भी वृद्धि देखने को मिली है और दोपहर के समय अभी से काफ़ी तापमान रहने लगा है।  लो वोल्टेज़ के चलते विद्युत उपकरण भी ठीक से नही चल पा रहे है। एक ओर जहाँ इस समस्या के चलते लोग गर्मी मे हलाकान  हो रहे है वही दूसरी तरफ पानी की दिक्कत लोगो की जान ले रही है। ऐसे मे वार्ड 11 के लोगो को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।


कार्य और जीवन हो रहे प्रभावित -
              नगर के जिन वार्डो मे लो वोल्टेज़ कि समस्या है वहां अधिकतर शासकीय कार्यालय भी स्थित है, ऐसे मे विद्युत आपूर्ति पूरी नही होने की वजह से शासकीय कार्यालयों के काम भी बाधित हो रहे है। वही वार्डो मे निवास करने वाले लोग भी बिजली समस्या की वजह से पानी नही मिल पाने के कारण अपने अपने कामो मे समय से नहीं पहुंच पा रहे है। ईस समस्या की वजह से लोगो मे नाराजगी बढ़ती जा रही है ,  यदि जल्द ही इस समस्या का निराकरण नही किया गया तो वार्डवासिओ द्वारा कार्यालय घेराव करने की बात भी कही जा रही है।

उपरोक्त मामले पर विद्युत विभाग के जेई कमलेश पटेल ने बताया कि पथरिया स्टेशन मे वे प्रभार मे थे, वर्तमान के नये जेई इस सम्बन्ध मे बता पाएंगे। वही एई छाया जीनस से बात करने की कोशिस की गई लेकिन उन्होंने फोन उठाना ज़रूरी नही समझा।