मुंगेली में प्रशासनिक फेरबदल: पथरिया में कमल किशोर पाटनवार बने नए तहसीलदार, छाया अग्रवाल लालपुर स्थानांतरित
मुंगेली। जिले में प्रशासनिक कसावट के तहत राजस्व विभाग में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। पथरिया तहसील में तहसीलदार का स्थानांतरण करते हुए कमल किशोर पाटनवार को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि वर्तमान तहसीलदार छाया अग्रवाल को तहसील कार्यालय लालपुर स्थानांतरित किया गया है।



