*कलेक्टर ने कृषि कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण* *किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने के दिए निर्देश

*कलेक्टर ने कृषि कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण*  *किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने के दिए निर्देश

मुंगेली। कलेक्टर  राहुल देव ने आज जिला कृषि कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर विभागीय कामकाज की जानकारी ली। उन्होंने वहां विभागीय कार्य में तेजी लाने तथा किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत खरीफ वर्ष 2023 हेतु किसानों को पंजीयन की जानकारी लेते हुए कहा कि एक भी किसान का पंजीयन नहीं छूटना चाहिए। अभियान चलाकर शत प्रतिशत किसानों का पंजीयन 31 अक्टूबर तक सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत खरीफ फसलों के पंजीकृत उत्पादक किसानों को 09 हजार रूपए प्रति एकड़ आदान सहायता राशि 04 किश्तों में दी जाती है। साथ ही धान के बदले कोदो कुटकी, गन्ना, अरहर, मक्का, सोयाबीन, दलहन, तिलहन, सुगंधित धान, केला, पपीता आदि की फसल लगाने या फिर वृक्षारोपण करने पर किसानों को 10 हजार रूपए प्रति एकड़ आदान सहायता राशि प्रदान की जाती है। 
              कलेक्टर ने शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट  निर्माण व विक्रय, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना,  वाटर शेड के अंतर्गत आने वाले गांवों,  उत्पादक समिति के अंतर्गत किसानों की सूची, किसान समृद्धि योजना, जैविक खेती मिशन, किसान मेला, आत्मा प्रोजेक्ट की भी जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शप्रभाकर पाण्डेय सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।