*जिले में अब तक 17 लाख 48 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी, 11 लाख 73 हजार क्विंटल से अधिक धान का हुआ उठाव* *जिले के 105 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से जारी*

*जिले में अब तक 17 लाख 48 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी, 11 लाख 73 हजार क्विंटल से अधिक धान का हुआ उठाव*  *जिले के 105 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से जारी*

मुंगेली । शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर  राहुल देव के मार्गदर्शन में जिले में सुचारू व व्यवस्थित रूप से धान खरीदी और उठाव कार्य जारी है। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए 105 धान उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं और सभी उपार्जन केंद्रों में व्यवस्थित रूप से धान खरीदी की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के 105 उपार्जन केंद्रों में अब तक 17 लाख 48 हजार से अधिक धान की खरीदी की जा चुकी है तथा खरीदी गए धान में से 11 लाख 73 हजार 894 क्विंटल धान का उठाव हो चुका है।
              जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक 14 लाख 59 हजार 353 क्विंटल मोटा धान, 03 हजार 966 क्विंटल पतला धान और 02 लाख 85 हजार 109 क्विंटल सरना धान की खरीदी हुई है। कलेक्टर  राहुल देव के निर्देशानुसार सभी उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी हेतु पर्याप्त व्यवस्था की गई है। व्यवस्थित धान खरीदी एवं उठाव हेतु नोडल अधिकारियों और जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा समय-समय पर धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। अवैध रूप से धान बेचने वाले कोचियों और बिचैलियो पर कड़ी निगरानी रखी जा रही। धान विक्रय के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार से परेशानी न हो, इसके लिए कलेक्टर ने सभी उपार्जन केंद्रों में पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।