*फार्म हाउस में पुलिस को रेड 09 जुआरी पकड़ाए: कार मोबाइल रकम जप्त*

*फार्म हाउस में पुलिस को रेड 09 जुआरी पकड़ाए: कार मोबाइल रकम जप्त*

बिलासपुर। कोटा के फार्म हाउस में जुआ खेलते 09 जुआरियों पर पुलिस ने कार्यवाही, कर ₹69,300 नगद, 03 कार एवं 10 मोबाइल फोन जप्त किया है।  21.10.2025 को थाना प्रभारी  नवरंग को मुखबिर से  सूचना मिली थी कि पुलिस टीम द्वारा संतोष कश्यप के फार्म हाउस, ग्राम लमेर में कुछ लोगों के द्वारा रुपये पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है, मुखबिर के बताएं स्थान पर पुलिस ने रेड की जहां से जुआरी पुलिस को देखकर भागने लगे,सभी जुआरियों को पकड़ कर कोटा पुलिस ने मौके से ₹69,300 नगद, 03 कार एवं 10 मोबाइल फोन जप्त किया है
सभी आरोपियों का कृत्य धारा 3(2) जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 के तहत दंडनीय पाए जाने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही की गई है।

पकड़े गए जुआरी

1. गिरीश कश्यप पिता ध्रुव कश्यप, उम्र 50 वर्ष, साकिन इमलीपारा बिलासपुर

2. उधो कश्यप पिता जगन्नाथ कश्यप, उम्र 57 वर्ष, साकिन तेलीपारा बिलासपुर

3. मनोज कश्यप पिता रामशंकर, उम्र 36 वर्ष, साकिन कुदूदण्ड बिलासपुर

4. मिश्रीलाल कश्यप पिता महादेव प्रसाद, उम्र 70 वर्ष, साकिन तेलीपारा बिलासपुर

5. कमलेश कश्यप पिता जीयालाल, उम्र 49 वर्ष, साकिन मंगला बिलासपुर

6. चन्द्रकांत शर्मा पिता बद्रीप्रसाद शर्मा, उम्र 56 वर्ष, साकिन कश्यप कॉलोनी बिलासपुर

7. संतोष कश्यप पिता विषभर कश्यप, उम्र 47 वर्ष, साकिन तेलीपारा बिलासपुर

8. राम पटेल पिता पिताम्बर पटेल, उम्र 43 वर्ष, साकिन मौहारखार (निरतु), थाना कोनी

9. विजय सिंह ठाकुर पिता जीवन सिंह ठाकुर, उम्र 43 वर्ष, साकिन रपटा चौक, चांटीडीह बिलासपुर शामिल हैं।
कोटा थाना प्रभारी ने कहा पुलिस की यह कार्यवाही अवैध जुआ-सट्टा पर नियंत्रण एवं क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सतत जारी रहेगी।


ब्यूरो रिपोर्ट