*द्रोणा स्कूल के डायरेक्टर अशोक पांडेय को ग्लैम इंडिया इवेंट्स की ओर से अभिनेत्री ईशा देओल ने किया सम्मानित*

*द्रोणा स्कूल के डायरेक्टर अशोक पांडेय को ग्लैम इंडिया इवेंट्स की ओर से अभिनेत्री ईशा देओल ने किया सम्मानित*


बिलासपुर।-दिल्ली के ताज होटल में आयोजित अवार्ड समारोह में द्रोणा बचपन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अशोक पाण्डेय को ग्लैम इंडिया इवेंट्स की ओर से फिल्म जगत की जानी मानी हस्ती ईशा देओल के हाथो शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। जहाँ भोजपुरी फिल्म एवं फिल्म जगत की जानी मानी हस्तिया मौजूद थी। श्री पाण्डेय का शिक्षा के क्षेत्र में जाना माना नाम है इनके द्वारा द्रोणा कॉलेज, द्रोणा बचपन पब्लिक स्कूल एवं द्रोणा मेकअप एकेडमी वर्तमान में संचालित है। इसके साथ ही द्रोणा इंटरनेशनल मेकअप एकेडमी को देश के सर्वश्रेष्ठ मेकअप एकेडमी के सम्मान से सम्मानित किया गया। अशोक पाण्डेय गरीबो को शिक्षा का अधिकार के अंतर्गत न्यूनतम शुल्क में शिक्षा उपलब्ध करा रहे है। उनके इस महत्वपूर्ण योगदान से छत्तीसगढ़ गौरवान्वित है। श्री पाण्डेय 20 वर्षो से इन सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय है।

ब्यूरो रिपोर्ट