*चार जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा, प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई*
बिलासपुर। चकरभाठा पुलिस ने ग्राम सेवार के तालाब पार में जुए का फड़, लगा कर जुआ खेलते 04 जुआडियो को गिरफ्तार किया है,जुआरियों से 5100 रुपए एवं तास पत्ती जप्त किया है। चारों जुआडियो के खिलाफ प्रतिबन्धक धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गई है।
चकरभाठा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम सेंवार में तालाब पार में कुछ लोग रुपए पैसे का दांव लगा कर 52 पत्ती तास से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल थाना चकरभाठा से टीम बनाकर ग्राम सेंवार तालाब के पार में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की जहां पर तालाब पार में बिजली खंभा के नीचे स्ट्रीट लाइट के उजाले में रुपए पैसे का दांव लगा कर 52 पत्ती तास से कटपत्ती जुआ खेलते चार जुआरियों को पकड़ा गया। चारों के विरुद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्यवाही किया गया है। साथ ही चारों के विरुद्ध पृथक से प्रतिबन्धक धारा 170 BNSS के तहत भी कार्यवाही किया गया है।
पकड़े गए जुआरी
01. प्रकाश कुर्रे पिता जोहन कुर्रे उम्र 40 वर्ष।
02. चंद्रकांत वर्मा पिता अनिरुद्ध वर्मा उम्र 35 वर्ष।
03. विनोद सोनी पिता देवनाथ सोनी उम्र 39 वर्ष।
04. लाल मिरि पिता मिश्री लाल मिरी उम्र 32 वर्ष।
ब्यूरो रिपोर्ट


