*शराब के लिए पैसो की मांग पर दो पक्षो मे जमकर मारपीट, आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं मे केस दर्ज, आठ आरोपी गिरफ्तार*

*शराब के लिए पैसो की मांग पर दो पक्षो मे जमकर मारपीट, आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं मे  केस दर्ज, आठ आरोपी गिरफ्तार*

बिलासपुर। सिरगिट्टी क्षेत्र मे लगातार माहौल खराब करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपियों के कब्जे से 02 नग धारदार चाकू एवं 01 नग तलवार जप्त किया गया हैं। सभी आरोपियों को गंभीर धाराओं मे केस दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का हैं दिनांक 26.07.2026 को नर्सरी गेट के सामने मैट्रिक चौक के पास रात्रि लगभग 08:00 बजे शराब पीने के लिए पैसे मांगने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद एवं मारपीट की घटना हुई, जिससे क्षेत्र की शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित हुई। घटना की सूचना प्राप्त होने पर थाना सिरगिट्टी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों प्रकरणों में गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई।

सिरगिट्टी पुलिस ने अपराध क्रमांक 541/ 2026 धारा 296, 351(3) 118(1)3(5 )BNS और अपराध क्रमांक 544 / 2026 IPC की धारा 296,351(3),115(2),119(1),3(5) BNS के तहत अपराध दर्ज किया था. पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश एवं घेराबंदी कर सभी 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 02 नग धारदार चाकू एवं 01 नग तलवार जप्त की गई। पुलिस की घेराबंदी से बचने के प्रयास में आरोपी भागते हुए गिर गए, जिससे उन्हें चोटें आई हैं। आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। सीएसपी निमितेश सिंह ने कहा की बिलासपुर पुलिस द्वारा बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी एवं सख्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

इन आरोपियों पर की गई कार्रवाई

1. रोशन मण्डावी पिता अनिल मण्डावी, उम्र 23 वर्ष, निवासी आदर्श नगर पानी टंकी के पास, थाना सिरगिट्टी।
2. सोनू मरावी पिता मनोज, उम्र 20 वर्ष, निवासी परसदा आवासपारा, थाना सिरगिट्टी।
3. सुनील निर्मलकर पिता विजय निर्मलकर, उम्र 28 वर्ष, निवासी शारदा मंदिर रुचिका विहार के सामने, थाना सिरगिट्टी।
4. नरेन्द्र यादव पिता दशरथ यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी शारदा मंदिर रुचिका विहार, थाना सिरगिट्टी।
5. हर्ष फ्रान्सीस पिता मुकेश फ्रान्सीस, उम्र 18 वर्ष, निवासी आदर्श नगर छोटा डबरी, थाना सिरगिट्टी।
6. एन. हरिश पिता एन. राममूर्ति राव, उम्र 19 वर्ष, निवासी भवानी नगर सोनू बूट हाउस के पास, थाना सिरगिट्टी।
7. निखील मानिकपुरी पिता राजू मानिकपुरी, उम्र 19 वर्ष, निवासी मैट्रिक चौक, थाना सिरगिट्टी।
8. ओम प्रकाश लहरे पिता उमेदराम लहरे, उम्र 23 वर्ष, निवासी मैट्रिक चौक, थाना सिरगिट्टी शामिल हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट