*BREAKING : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,ई मेल से कोर्ट परिसर में हड़कंप, सिक्योरिटी अलर्ट मोड पर, एसएसपी पहुंचे मौके पर*
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, इसके बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया है। बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे जहां हाईकोर्ट परिसर में बम स्क्वॉड की टीम जांच में जुट गई है, एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह रोज की तरह हाईकोर्ट में काम काज चल रहा था, मुख्य न्यायाधीश सहित सभी जज कोर्ट रूम में सुनवाई कर रहे थे तभी कोर्ट के आधिकारिक वेबसाइड पर ईमेल से कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिला जिसके बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। चीफ जस्टिस सहित तमाम जजों ने सुनवाई रोक दी। खबर लगते हो बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह मौके पर पहुंचे है वही इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट


