*शिक्षक सस्पेंड : शराब पीकर पहुंचा था स्कूल, वीडियो वायरल होने पर जेडी ने की कार्रवाई*

*शिक्षक सस्पेंड : शराब पीकर पहुंचा था स्कूल, वीडियो वायरल होने पर जेडी ने की कार्रवाई*

बिलासपुर। शराबी शिक्षक को संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर ने निलंबित कर दिया है। बीते दिनों शिक्षक हितेंद्र तिवारी प्रभारी प्रधान पाठक (मूल पद शिक्षक एलबी) का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ था जिसको संज्ञान में लेते हुए डीईओ की अनुशंसा के बाद जेडी ने शिक्षक हितेंद्र तिवारी को निलंबित कर दिया है। 

संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर में जारी आदेश में लिखा है कि जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर के पत्र 7 नवंबर 2025 के अनुसार हितेंद्र तिवारी प्रभारी प्रधान पाठक (मूल पद शिक्षक एलबी) शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेवारी विकासखंड मस्तूरी जिला बिलासपुर द्वारा शराब सेवन कर शाला में कर्तव्य पर उपस्थित होना पाया गया, शराब सेवन की स्थिति में तिवारी का वीडियो ग्राम पंचायत नेवारी के सरपंच से प्राप्त हुआ है। उक्त घटना से नेवारी ग्राम में भारी आक्रोश है, शिक्षक हितेंद्र तिवारी का उक्त कृत छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम 3 के विपरीत गंभीर श्रेणी में आता है।  जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर से प्राप्त प्रस्ताव एवं छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) 1966 के नियम 9(1) (क) के तहत हितेंद्र तिवारी शिक्षक एलबी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नेवारी विकासखंड मस्तूरी को निलंबित किया जाता है।  निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी मस्तूरी होगा। देखिए आदेश