बड़ी ख़बर : ACB की बड़ी कार्रवाई,बिलासपुर में नायब तहसीलदार 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार*
बिलासपुर। बिलासपुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई सीपत तहसील के नायब तहसीलदार देश कुमार कुर्रे को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा है। आरोपी को एसीबी ने एनटीपीसी सीपत स्थित कॉफी हाउस से गिरफ्तार किया।

एसीबी के डीएसपी ने बताया कि ग्राम बिटकुला निवासी प्रवीण पाटनवार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी मां के नाम की 21 एकड़ जमीन में फौती दर्ज कर नाम चढ़ाने के एवज में तहसीलदार 1.5 लाख रुपए रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत की पुष्टि होने पर एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई। आज प्रार्थी द्वारा दी गई 50 हजार रुपए की पहली किश्त लेते ही नायब तहसीलदार को एसीबी टीम ने दबोच लिया।

आरोपी से रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आपको बता दे अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।
ब्यूरो रिपोर्ट


