मुख्यमंत्री विष्णु देव साय केन्द्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल,सीएम बनने के बाद बिलासपुर का में पहला दौरा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय केन्द्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल,सीएम बनने के बाद बिलासपुर का में पहला दौरा

बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में सोमवार 18 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती एवं कुल उत्सव 2023 का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल करेंगे। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम विष्णु देव साय पहली बार बिलासपुर पहुंच रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी शिक्षकों अधिकारियों, कर्मचारियो एवं छात्र -छात्राओं में काफी उत्साह का माहौल है। सोमवार को विश्वविद्यालय में गुरुघासीदास जयंती एवं कुल उत्सव 2023 मनाया जायेगा। सर्वप्रथम विश्वविद्यालय स्थित गुरुघासीदास जी की प्रतिमा पर सुबह 11.00 बजे माल्यार्पण का कार्यक्रम होगा। तत्पश्चात, गुरुघासीदास जी की प्रतिमा स्थल से शोभा यात्रा प्रस्थान करेगी जो विश्वविद्यालय के रजत जयंती सभागार में प्रातः 11.45 पहुंचेगी। शोभायात्रा में प्रतिमा स्थल से सभागार तक पंथी नृत्य का भी आयोजन होगा। शोभायात्रा में विश्वविद्यालय के पदाधिकारी,शिक्षक,कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं भी शामिल होंगे।तत्पश्चात, रजत जयंती सभागार के मुख्य कक्ष में गुरुघासीदास जयंती एवं कुल उत्सव 2023 कार्यक्रम का प्रारंभ अपराह्न 12 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो.आलोक कुमार चक्रवाल करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  एवं अति विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव तथा विशिष्ट अतिथि ए.टी.ई.क्यू. इंटरनेशनल के अध्यक्ष डाॅ. विलियम पेंटर होंगे। इस अवसर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल द्वारा संपादित पुस्तक” गुरु घासीदास सतनाम पंथ के प्रवर्तक” का विमोचन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा किया जाएगा।
 इससे पूर्व मुख्यमंत्री विश्वविद्यालय स्थित गुरूघासीदास की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री एवं अन्य सभी विशिष्ट रजत जयंती सभागार को प्रस्थान करेंगे जहां सभागार के कक्ष संख्या 02 में विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना(एनएसएस)  द्वारा आयोजित  ब्लड डोनेशन कैम्प का उदघाटन करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इसके पश्चात मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के अमरटापू धाम  जाएंगे, वह वे लालपुर में बाबा गुरुघासीदास जयंती कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

ब्यूरो रिपोर्ट