देर रात पुलिस का सरप्राइज चेकिंग अभियान, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह स्वयं निकले अभियान पर,नशा करके गाड़ी चलाने वाले पर कार्यवाही

देर रात पुलिस का सरप्राइज चेकिंग अभियान, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह स्वयं निकले अभियान पर,नशा करके गाड़ी चलाने वाले पर कार्यवाही


बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर कल रात में जिले के सभी थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया,अभियान में खुद पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा मौके पर सरप्राइज चेकिंग किया गया। देर रात तक शहर में घूम कर कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा एसपी संतोष सिंह लेते रहे।एसपी के निर्देश पर सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों ने अपने अपने थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नशे के हालत में वाहन चलाने वाले 32 वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। वही यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाते पाए गए 185 अन्य वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। चालानी कार्यवाही में 6800 रुपए जुर्माना भी वसूला गया।
 पूरी कार्यवाही के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सिटी)  राजेन्द्र जायसवाल,नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन  संदीप पटेल,उप पुलिस अक्षीक्षक (यातायात) संजय साहू सहित जिले के समस्त थानो के थाना प्रभारी एवम पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजुद रहे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आगामी विधानसभा चूनाव को ध्यान में रखते हुये बिलासपुर पुलिस का सरप्राईज चंकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

ब्यूरो रिपोर्ट