एसपी के निर्देश पर जंगल में पुलिस की रेड,9 जुआरी जुआ खेलते पकड़ाए, गाड़िया सहित नगदी रकम जप्त,की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही*
मुंगेली। मुंगेली एसपी भोजराम पटेल के निर्देशन में ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत खुड़िया जंगल मे चल रहे जुआ पर रेड कर 09 जुआड़ियों को गिरफ्तार किया गया है जहाँ से नगद 53500 रूप्ये सहित कुल अनुमानित कीमत 07 लाख 33 हजार 500 रूपये की संपत्ति जप्त कर जुआ एक्ट की प्रभावी कार्यवाही करते हुये पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।
मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा असामाजिक तत्वों एवं जुआ खेलने वालो के विरूद्ध *‘‘ऑपरेशन बाज’’* अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत कार्यवाही करने निर्देश दिये गये है। दिनांक 14.06.2026 को सूचना प्राप्त हुआ कि खुड़िया के ग्राम झिरिया महुआमाचा जंगल के बीच में कुछ व्यक्ति रुपये पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर काटपत्ती जुआ खेल रहे हैं।

सूचना पर साइबर सेल एवं चौकी खुड़िया की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई जिसमे जुआड़ियान
1.दयाराम साहू पिता लखन उम्र 31 वर्ष निवासी सनकपाट, थाना कुकदुर, जिला कबीरधाम, 2. दिलीप दिवाकर पिता लक्ष्मण प्रसाद उम्र 30 वर्ष निवासी माटपुर, थाना कुकदुर जिला कबीरधाम 3.रमाकांत शर्मा पिता मोहन उम्र 35 वर्ष निवासी पण्डरिया, जिला कबीरधाम 4.चंदरेश साहू पिता लखनलाल उम्र 35 वर्ष निवासी सपकपाट थाना कुकदुर, जिला कबीरधाम 5.राजेन्द्र नवरंग पिता मलेश उम्र 51 वर्ष निवासी सिरसहा, थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर, 6.रामसिंह डहरिया पिता माखन उम्र 45 वर्ष निवासी बरमपुर, थाना लालपुर, 7.रामचंद्र साहू पिता हरिराम उम्र 34 वर्ष निवासी डिंडौरी चौकी डिंडौरी 8.सुशील धु्रव पिता स्व.दाउराम उम्र 43 वर्ष निवासी सारिसताल, थाना चिल्फी, 9.धर्मेन्द्र भास्कर पिता छेदीलाल उम्र 45 वर्ष निवासी डिन्डौरी चौकी डिन्डौरी कुल 09 जुआड़ियान को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़कर सभी जुआड़ियान के कब्जे एवं फड़ से नगदी रकम 53500 रुपये, 52 पत्ती ताश, 08 नग मोबाइल फोन कीमती 2,40,000 रूपये एवं 09 मोटर सायकल कीमती 4,40,000 कुल कीमती 7 लाख 33 हजार 500 रूपये जप्त कर 09 जुआड़ियान के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पृथक से धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर धारा 126,135(3) बीएनएसएस के तहत अधिक से अधिक राशि से बाउण्ड ओव्हर की कार्यवाही हेतू सभी जुआड़ियान को न्यायालय मे पेश किया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट


