*बड़ी ख़बर : धारदार हथियार से व्यक्ति की निर्मम हत्या, गांव में फैली सनसनी, एएसपी पहुंचे टिम के साथ घटनास्थल पर*
पथरिया। (रवि निर्मलकर) पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम गंगद्वारी में शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति की धारदार हथियार से वार कर निर्मम हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह घर के अंदर लहूलुहान हालत में शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कराई।
मृतक की पहचान आजुराम राजपूत के रूप में हुई है। पुलिस घटना मे आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।


