*राष्ट्रीय गीत का कांग्रेस ने किया अपमान :भाजयुमो ने मशाल रैली निकाल कर जताया आक्रोश, कहा माफ़ी मांगे कांग्रेस नेता*

*राष्ट्रीय गीत का कांग्रेस ने किया अपमान :भाजयुमो ने मशाल रैली निकाल कर जताया आक्रोश, कहा माफ़ी मांगे कांग्रेस नेता*

बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस मनाए जाने के दौरान राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् गायन पर कांग्रेस नेताओं ने किया विरोध आरोप में भाजयुमो ने निकाली मशाल रैली। भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर शहर जिला अध्यक्ष वैभव गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान वंदे मातरम गाए जाने पर कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने उसके प्रति ‘घोर अनादर’ दिखाया जो घोर निंदनीय है। गुप्ता ने कहा कहा कि देशभक्ति से जुड़ी किसी भी चीज का विरोध करना कांग्रेस की नीति है। यदि कांग्रेस में जरा भी देशभक्ति है तो वह राष्ट्रगीत के ‘‘अपमान’’ के लिए 24 घंटे के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।
 
भाजयुमो ग्रामीण जिला अध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर राहुल और सोनिया गांधी द्वारा वंदे मातरम का विरोध ‘दिमागी नक्सल समर्थन तंत्र’ वाली मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा, ‘‘क्या कोई देशभक्त, कोई भी भारतीय जो भारत के संविधान में विश्वास रखता हो, तिरंगे का सम्मान करता हो, भारत के स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करता हो और भारत की संप्रभुता और अखंडता में यकीन रखता हो, वह कभी स्वतंत्रता दिवस पर वंदे मातरम गाने से नाराज़ हो सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने न सिर्फ आजादी की लड़ाई लड़ने वालों का ही नहीं, बल्कि देश के संविधान, उसकी संप्रभुता और अखंडता एवं देश के 140 करोड़ लोगों का भी अपमान किया है। वंदे मातरम का कांग्रेस का विरोध, देशभक्ति से जुड़ी हर चीज़ का विरोध करने की उसकी नीति का हिस्सा है।

मशाल रैली में पूर्व मंत्री एवं प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप के सदस्य डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी,जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह,भाजपा बिलासपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल,बिल्हा जनपद उपाध्यक्ष विक्रम सिंह,भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल,भाजपा जिला मंत्री देवेंद्र कौशिक,प्रणव शर्मा,रितेश अग्रवाल,गौरी गुप्ता,सन्नी केशरी,नितिन पटेल,भाजयुमो जिला अध्यक्ष द्वय वैभव गुप्ता,ऋषभ चतुर्वेदी, चंद्रप्रकाश मिश्रा,रोशन सिंह,आयुष ठाकुर,अलिंद तिवारी,दीपक यादव, गायत्री साहू, राज कश्यप,तुषार चंद्राकर,अंकुर सिंह, देवेश खत्री, महर्षि बाजपेयी,नीलेश सिंह, ब्रजेश शर्मा, भास्कर पटेल,ज्ञानेंद्र कश्यप, अंकित पाल, मोनू रजक, प्रवीण सोनकर,अमित सिंह,हर्ष पटेल,यश गोरहा,रितेश कलवानी, राहुल सिंह, अंकित गुप्ता,पंकज जायसवाल, विश्वजीत ताम्रकार, अमर सिंह, साहिल कश्यप, तनुज वोहरा, गुलशन खांडेकर, अनिश गुप्ता, कैलाश वस्त्रकर, अभिषेक यादव, हिमांशु गुप्ता शुभम यादव, मोनू मिश्रा, शुभम मिश्रा, संस्कार सोनी, मनीष यादव किशन यादव विवेक यादव,वैभव तंबोली,मिथलेश श्रीवास,शरद खैरवार,प्रवीण यादव,आयुष यादव,वैभव ताह,अभिषेक मौर्य,सूरज दुबे,शंकर यादव,अजय रजक,विमर्श तिवारी,अजय रजक,संजय यादव,रवि सिंह, शौर्य सराफ, तुषार साव, आदित्य जगत, अजय यादव, सूरज जायसवाल, निहाल राके, सिद्धार्थ श्रीवास, अनमोल तिवारी, अशोक राजपूत, मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट