*भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने फूंका पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला*

*भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने फूंका पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला*

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के द्वारा दिनांक 13 मार्च 2026 को दोपहर 12:00 पुराना बस स्टैंड डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह ध्रुव ने बताया कि देश की आदिवासी समाज के महिला महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपति मुर्मू के बंगाल दौरे के दौरान उनका अपमान किया गया था इस अपमान के विरोध में ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया।

आज इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष लखन लाल पैकरा, जिला महामंत्री सचिन कायरवार, अमित टोप्पो प्रकाश कायरवार भारती परते युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता,  धीरेंद्र केशरवानी जुगल अग्रवाल पार्षद गणेश रजक,सनी केसरी, शैलेश मिश्रा रीना गोस्वामी संध्या चौधरी पायल खत्री सुनीता राज रिंकू मित्रा मनीष गुप्त शैलेश मिश्रा राघवेन्द्र राव परेश श्रीवास्तव योगेश सिंह ठाकुर दर्मेन्द्र आयुष बलराम एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी  पदाधिकारी, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

ब्यूरो रिपोर्ट