*बिलासपुर नगर निगम के सब इंजीनियर ने किया सुसाइड, सरकारी आवास में फंदे से लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस*

*बिलासपुर नगर निगम के सब इंजीनियर ने किया सुसाइड, सरकारी आवास में फंदे से लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस*

बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम में पोस्टेड सब इंजीनियर ने फांसी लगाकर  सुसाइड कर लिया है, सब  इंजीनियर का शव निगम कालोनी के सरकारी निवास में फाँसी के फंदे से लटकता मिला, सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार अमर सिंह चौहान नगर निगम के जोन क्रमांक - 4 में सब इंजीनियर के पद पर पदस्थ थे, बुधवार की सुबह निगम कॉलोनी के उनके सरकारी आवास में काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने से परिजनों को संदेह हुआ आसपास लोगों की मदद से दरवाजा खोला गया तो अंदर सब इंजीनियर का शव फंदे से लटकता मिला।

बताया जा रहा है कि घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें उन्होंने खुद को परेशान होना बताया है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं सिविल लाइन टीआई किशोर केवंट ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सुसाइड नोट की जांच और आस पास के लोगों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दे बीते दिनों ही सब इंजीनियर अमर सिंह चौहान का तबादला जगदलपुर किया गया था।


ब्यूरो रिपोर्ट