*केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से छत्तीसगढ़ भाजपा सोशल मीडिया की टीम ने की मुलाकात, शाह ने टीम को उत्कृष्ट कार्य के लिए दी बधाई*

*केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से छत्तीसगढ़ भाजपा सोशल मीडिया की टीम ने की मुलाकात, शाह ने टीम को उत्कृष्ट कार्य के लिए दी बधाई*

रायपुर। नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भाजपा सोशल मीडिया छत्तीसगढ़ की टीम ने शिष्टाचार भेंट की,

इस मौके पर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ भाजपा सोशल मीडिया टीम के साथ प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। साथ ही, उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के प्रयासों की सराहना करते हुए टीम को उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भाजपा सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक मितुल कोठारी, सह सयोजक राकेश चंद्राकर,गिन्नी चावला,रवि मिश्रा,तेजपाल शर्मा,दिनेश सुंदरानी, मौजद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट