*गुरुनानक ढाबा में तोड़फोड़ कर संचालक से मारपीट करने वाले युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*,

*गुरुनानक ढाबा में तोड़फोड़ कर संचालक से मारपीट करने वाले युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*,

बिलासपुर। गुरुनानक ढाबा में घुसकर शराब पीने के लिए पैसों की मांग कर मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले 04 आरोपियों के साथ 01 विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला चकरभाठा थाने का है जहां ढाबा संचालक  कुशल माखीजा ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 17 तारीख की रात्रि करीबन 11:00 बजे गुरुनानक ढाबा में अंकित तिवारी, छोटू कश्यप एवं उसके साथियों के द्वारा वाद विवाद किए एवं  दूसरे दिन 18.08.2025 की रात्रि करीबन 10:00 बजे अंकित तिवारी, छोटू कश्यप एवं उनके साथियों द्वारा ढाबा अन्दर घुसकर अश्लील गाली गलौच कर उसे जान से मारने की धमकी देकर शराब पीने के लिए पैसों की मांग की गई नहीं देने पर मारपीट कर ढाबे का कांच के दरवाजे को तोड़फोड़ किया गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था।

ढाबा संचालक की रिपोर्ट पर तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपियों की पातासाजी की गयी। सभी आरोपियों को अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। जिन्हें न्यायिक रिमांड पर  न्यायालय में पेश किया गया है। वही इस घटना में एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल था जिसे पृथक से बाल न्यायालय पेश किया गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी युवक
01. अंकित तिवारी पिता अश्वनी तिवारी उम्र 34 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 15 मंगला बिलासपुर। 
02. छोटू उर्फ हितेश कश्यप पिता दऊवा प्रसाद कश्यप उम्र 30 वर्ष निवासी राम मंदिर के पास तिफरा बिलासपुर।
03. निखिल चंद्राकर पिता स्व. विश्राम चंद्राकर उम्र 25 वर्ष निवासी बछेरापारा तिफरा बिलासपुर।
04. अनिल सोनी उर्फ डोम पिता शंकर लाल सोनी उम्र 30 वर्ष निवासी विष्णु चौक तिफरा बिलासपुर।
05. विधि संघर्षरत बालक शामिल है।
6. 

ब्यूरो रिपोर्ट