*बड़ी ख़बर : मोपका सब स्टेशन में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की गाड़िया मौके पर, शहर के कई इलाके में ब्लैक आउट*

*बड़ी ख़बर : मोपका सब स्टेशन में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की गाड़िया मौके पर, शहर के कई इलाके में ब्लैक आउट*

बिलासपुर। बिलासपुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जहां मोपका स्थित सब स्टेशन में भीषण आग लग गई,आग की लपटे दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी, जिससे आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है 25 से 30 वर्ष पुराने इस सब स्टेशन से शहर के आधे इलाके में विद्युत की सप्लाई होती है। इस घटना के बाद एहतियात के तौर पर विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई जिससे आधे शहर में ब्लैक आउट हो गया वही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची है और आग बुझाने का काम जारी है। किन कारणों से सब स्टेशन में आग लगी है इसका पता फिलहाल नहीं लग पाया है, इसकी जांच की जा रही है।

 वही निगम प्रशासन की टीम व बड़ी संख्या में पुलिस के साथ फायर सेफ्टी की टीम मौके पर मौजूद है। आपको बता दे शहर के मोपका स्थित धान मंडी के पास 25 साल पुराने 480 मेगावॉट के सब स्टेशन है जिससे बिलासपुर के आधे शहर के इलाके में विद्युत आपूर्ति की जाती है।

ब्यूरो रिपोर्ट