*सकरी में होने वाला कार्यक्रम स्थगित,विकास कार्यों का होना था लोकार्पण और भूमिपूजन* 

*सकरी में होने वाला कार्यक्रम स्थगित,विकास कार्यों का होना था लोकार्पण और भूमिपूजन* 

बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम के सकरी में आज आयोजित होने वाले भूमिपूजन और लोकार्पण का कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कार्यक्रम के लिए शीघ्र ही दूसरी तिथि निर्धारित की जाएगी। विदित है कि नगर पालिक निगम एवं अन्य विभागों के जन कल्याणकारी कार्यों का आज बचन बाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकरी में लोकार्पण और भूमिपूजन का कार्यक्रम रखा गया था।

शहर विधायक की अनदेखी वजह आ रही सामने
आपको बता दे नगर पालिक निगम सकरी में होने वाले आयोजित लोकार्पण भूमि पूजन के कार्यक्रम को रद्द करने की वजह शहर विधायक अमर अग्रवाल के अनदेखी को बताया जा रहा है। अंदर खाने से खबर है कि उक्त कार्यक्रम में डिप्टी सीएम अरुण साव, विधायक धरमजीत सिंह, विधायक सुशांत शुक्ला व मेयर पूजा विधानी चीफ गेस्ट थे, लेकिन वहीं शहर विधायक अमर अग्रवाल को आमंत्रित नहीं किया गया था जिसकी चर्चा शहर में खूब रही। बताया जा रहा है राजनैतिक खींचतान की वजह और मुख्य अतिथि के चयन को लेकर अंदर खाने में उपजे विवाद के बाद इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। प्रशासन का दावा है कि जल्द ही लोकार्पण भूमि पूजन की नई तारीख तय कर दी जाएगी।

ब्यूरो रिपोर्ट