*सकरी क्षेत्र में नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर कन्या पूजन:खजूरी नवागांव पंचायत में भंडारे का आयोजन, भक्तों की भीड़ उमड़ी*

*सकरी क्षेत्र में नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर कन्या पूजन:खजूरी नवागांव पंचायत में भंडारे का आयोजन, भक्तों की भीड़ उमड़ी*

बिलासपुर। नवरात्रि पर्व की अष्टमी तिथि पर सकरी परिक्षेत्र में विशेष उत्साह देखा गया। ग्राम पंचायत खजुरीनवगांव और सकरी नगर के दुर्गा पूजा पंडालों में भव्य आयोजन किए गए। सुबह से ही पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह कन्या पूजन, हवन और भंडारे की व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालु कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन व प्रसाद खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे थे। इन आयोजनों में सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
         

    अष्टमी के अवसर पर छोटे बच्चों की टोलियां पारंपरिक वेशभूषा में पूजा पंडालों में पहुंचीं, जिससे धार्मिक वातावरण और भी पवित्र हो गया। पंडालों को रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों और माता की भव्य प्रतिमाओं से सजाया गया था। कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक भजनों का भी आयोजन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।
            सकरी के कोने-कोने से लोग अपने परिवारों के साथ पूजा पंडालों में पहुंचकर माता रानी की आराधना कर रहे थे। इस दौरान समाज में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की गई।

ब्यूरो रिपोर्ट