*आज महिलाएं छत्तीसगढ़ में ही नहीं बल्कि पूरे भारत देश में तरक्की की बुलंदियों को छू रही है- जागेश्वरी वर्मा*

*आज महिलाएं छत्तीसगढ़ में ही नहीं बल्कि पूरे भारत देश में तरक्की की बुलंदियों को छू रही है- जागेश्वरी वर्मा*

पथरिया -महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री नेटा डिसूजा जी के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती फूलों देवी नेताम के आदेशाअनुसार आगामी 2023 के चुनाव को लेकर शाखा तैयार किया जा रहा है जिसमें जिसमें प्रत्येक विधानसभा में प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को 90 विधानसभा मे प्रभारी नियुक्त किया गया है इसी परिपेक्ष में बिल्हा विधानसभा के प्रभारी श्रीमती आशा सिंह जी का आगमन बिल्हा विधानसभा के ग्राम पंचायत जरेली पेंड्री मे हुआ। जिला महिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के जिलाध्यक्ष श्रीमती जागेश्वरी घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में बैठक आहूत किया गया महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ स्व सहायता समूह एवं जय बिहान समूह की महिलाओं की उपस्थिति हुई। श्रीमती आशा सिंह जी ने अपने उद्बोधन में आधी आबादी पूरा वोट महिलाओं को उनके अधिकार महिला सशक्तिकरण एवं आने वाले 2023 के चुनाव में महिलाओं की भूमिका पर विस्तृत चर्चा करते हुए महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। श्रीमती वर्मा ने कहा कि आज महिलाएं छत्तीसगढ़ में ही नहीं पूरे भारत देश में तरक्की की बुलंदियों को छू रहे हैं यह कांग्रेस पार्टी का ही देन है महिलाओं को पंचायती राज में 50 परसेंट एवं नगरी निकाय में 33 परसेंट का आरक्षण के वजह से आधी आबादी आज अपनी अधिकार के लिए जागरूक एवं अपने हक की लड़ाई के लिए सक्षम है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी की सरकार ने छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का काम किया है। ग्राम स्वराज योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति में परिवर्तन हुआ है अब महिलाएं स्वयं आत्मनिर्भर होकर गौठान में कंपोस्ट खाद मुर्गी पालन बकरी पालन मछली पालन तथा चना मुर्रा एवं अचार बड़ी पापड़ बनाने का काम कर रही है। और समूह की महिलाओं को काफी फायदा भी हो रहा है स्व सहायता समूह की महिलाओं ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार के अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा बाड़ी के तहत बाड़ी योजना में सब्जी भाजी एवं बागवानी का प्रशिक्षण प्राप्त करने पथरिया विकासखंड के सेंदरी नर्सरी में एवं जिला स्तरीय विभिन्न योजनाओं का प्रशिक्षण लिया गया है तथा महिलाओं को प्रमाण पत्र एवं टूल किट अतिथियों के हाथों से वितरण कराया गया। छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़ के लिए 36 अपनी योजनाएं घोषणा पत्र में शामिल किए और आज लगभग छत्तीसगढ़ में 52 योजनाओं का संचालन हो रहा है और गांव में रह रहे अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी लाभ हो रहा है। महिलाओं से जुड़ी हर योजनाओं का बैठक में विस्तृत चर्चा हुआ एवं महिलाएं छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं से काफी लाभान्वित हो रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला कांग्रेस कमेटी प्रदेश के पदाधिकारी श्रीमती शोभा चाहिल प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी छ.ग. श्रीमती गायत्री कश्यप प्रदेश सचिव श्रीमती चित्रलेखा कानस्कार सन दर्शक केंद्रीय जेल बिलासपुर श्रीमती अनुराधा राय उपाध्यक्ष प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी रायपुर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सरगांव श्रीमती इंदिरा साहू  सुश्री ज्योति वैष्णव महिला कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष पथरिया श्रीमती मनीषा सूरज निर्मलकर सरपंच ग्राम पंचायत जरेली पेंड्री एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं तथा ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

ब्यूरो रिपोर्ट