*ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन। हिर्री को पराजित कर छतौना टीम बनी विजेता।*

*ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन। हिर्री को पराजित कर छतौना टीम बनी विजेता।*

बिलासपुर ।   छतौना ग्राम में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया है। फाइनल मुकाबले में छतौना क्रिकेट क्लब ने हिर्री क्रिकेट क्लब को हराकर खिताब अपने नाम किया। सकरी तहसील क्षेत्र के ग्राम छतौना में खेली गई इस प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता के संयोजक हेमंत कौशिक ने यह जानकारी दी।
                  समापन समारोह के मुख्य अतिथि अंबिका विनोद साहू जिला पंचायत सदस्य थी। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती राकेश राधिका कौशिक सरपंच ग्राम पंचायत छतौना ने की। मुख्य अतिथि अम्बिका विनोद साहू ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि खेलों से आपसी सद्भावना बढ़ती है और ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिलता है। उन्होंने अन्य खेलों के आयोजन पर भी जोर दिया।
               कार्यक्रम में जनपद सभापति श्रीमती रंजना तुलसी कौशिक, उप-सरपंच रत्ना रामेश्वर मानिकपुरी, क्षमा सिंह दीदी, जया हेमंत कौशिक, योगेश साहू, हिर्री सरपंच संजू मानिकपुरी, नारायण प्रसाद, राजेंद्र वर्मा, दीनबंधु आंनद, संतोष गुप्ता, रवि, बलराम, ओम प्रकाश निर्मलकर, शरद कौशिक , रामेश्वर कौशिक ,अनिल साहू , राकेश तंबोली,प्रेम लाल साहू रमेश कौशिक ,राघुवेंद्र कौशिक, विशाल आनंद , दीपक साहू जी अपनी पूरी टीम के साथ अभिषेक कौशिक यशवंत सिंह धनंजय कौशिक एवं खिलाड़ी उपस्थित रहें।