*बीजेपी कांग्रेस से जुड़े कई नेता जुआ खेलते पकड़ाए,भाजपा उपाध्यक्ष, पार्षद सहित, तखतपुर बिलासपुर से रसूखदारों को पुलिस ने पकड़ा! नगदी रकम जप्त*

*बीजेपी कांग्रेस से जुड़े कई नेता जुआ खेलते पकड़ाए,भाजपा उपाध्यक्ष, पार्षद सहित, तखतपुर बिलासपुर से रसूखदारों को पुलिस ने पकड़ा! नगदी रकम जप्त*

बिलासपुर। जरहाभाठा के जीनस पैलेस  मैरिज हॉल में भाजपा कांग्रेस से जुड़े बड़े रसुखदारों को सिविल लाइन पुलिस ने जुआ खेलते गिरफ्तार किया है।  सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार की देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जरहाभाटा के पास जीनस पैलेस के फर्स्ट फ्लोर के रूम नंबर एक में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं, सूचना पर सिविल लाइन पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर मौके पर छापा मार कार्रवाई की गई। छापेमारी में जहां भाजपा कांग्रेस से जुड़े 14 रसूखदार जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है।

पकड़े गए जुआरियों में तखतपुर विधायक के करीबी जिला भाजपा के उपाध्यक्ष संतोष कौशिक,भाजपा मंडल अध्यक्ष नैन साहू, कांग्रेस के पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष का पति मुन्ना श्रीवास सहित कई रसूखदार शामिल हैं। सभी के खिलाफ अपराध क्रमांक 1274/ 25, धारा 3(2 ) छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। जुआरियों के कब्जे से 2 लाख 17000 रुपए नगदी जप्त किया गया है।

*पकड़े गए जुआरी*–

संतोष कौशिक (57) निवासी ओमनगर जरहाभाठा बीजेपी उपाध्यक्ष 

प्रशांत मूर्ति(59) निवासी विनोबा नगर बिलासपुर

नैन साहू (41) निवासी रामनगर तखतपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष

नरेंद्र रात्रे (49) निवासी आजाद नगर तखतपुर पूर्व पार्षद का पति भाजपा

जाकीर खान (53) निवासी पाठकपारा तखतपुर भाजपा नेता

मुन्ना श्रीवास (64) निवासी महामायापारा तखतपुर पार्षद कांग्रेस,

पवन पाण्डेय (46) निवासी बेलसरी तखतपुर कांग्रेस नेता

कैलाश देवांगन (40) निवासी होलिका चौक तखतपुर भाजपा पार्षद,

बउवा देवांगन (40) निवासी तखतपुर

बल्लू पटेल (32) निवासी दीनदयाल नगर मंगला,

क्रेगी मार्टिन (51) निवासी विनोबा नगर बिलासपुर

देवांश डोरा (26) निवासी विद्यानगर बिलासपुर,

विवेक मिश्रा (47) निवासी विद्यानगर बिलासपुर,

विशाल सिंह (45) निवासी नेहरू नगर बिलासपुर, शामिल हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट