*हटाए गए कोनी थाना प्रभारी, कई थानों के बदले गए थानेदार, एसएसपी ने जारी किए आदेश*

*हटाए गए कोनी थाना प्रभारी, कई थानों के बदले गए थानेदार, एसएसपी ने जारी किए आदेश*

बिलासपुर।  एसएसपी रजनेश सिंह ने जिले के कई थानों के निरीक्षकों के ट्रांसफर आदेश जारी किए हैं, जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक निलेश पाण्डेय को एसपी कार्यालय बिलासपुर से रतनपुर थाने का प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक उमेश साहू को अजाक थाना से सकरी थाना भेजा गया है,वहीं सकरी थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बिलासपुर में समंस, वारंट और शिकायत शाखा की जिम्मेदारी दी गई है। 
 इसी प्रकार चर्चा में रहे कोनी थाना के प्रभारी निरीक्षक राजश्री दामू को हटाकर नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोतवाली अटैच किया गया है, उनकी जगह तखतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाण्डेय को कोनी थाना की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 इसके साथ ही रक्षित केंद्र बिलासपुर में पदस्थ निरीक्षक अवनीश पासवान को तखतपुर थाना भेजा गया है, जारी सूची के अनुसार निरीक्षक उत्तम कुमार साहू को रक्षित केंद्र से अजाक थाना में पदस्थ किया गया है। देखिए सूची

ब्यूरो रिपोर्ट