*एक पेड़ माता-पिता के नाम" संकल्प के साथ श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन का विशाल वृक्षारोपण संपन्न, थाना प्रभारी दामोदर मिश्रा सम्मानित,,विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भी हुए शामिल*
इस अवसर पर मिश्रा ने कहा कि _"आज के समय में पेड़ लगाना सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन बचाने का संकल्प है। श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन का 'एक पेड़ माता-पिता के नाम' अभियान अनुकरणीय है। पुलिस और समाज मिलकर ही बिलासपुर को हरा-भरा बना सकते हैं।"_
*पदाधिकारियों ने लिया पौधों की देखभाल का संकल्प*
इस पुण्य अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक _गौरव शुक्ला_, डॉ. रमेश वैष्णव, धर्मेश बंजारे कमलेश गुप्ता, , राघव साहू, अभय दुबे एवं टिकेश्वर शाव दीपक शर्मा हनु वैष्णव सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भी सहभागी बने। जिनमें प्रमुख रूप से _चंचल सलूजा, नीरज गेमनानी, दीपा यादव, सोनिया साहू _ शामिल थे। सभी ने मिलकर छायादार और फलदार पौधे लगाए तथा उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
*संस्थापक गौरव शुक्ला ने भी कहा* कि _"हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वृहद वृक्षारोपण किया गया। हमारा उद्देश्य सिर्फ पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें बड़ा करना है। 'एक पेड़ माता-पिता के नाम' के माध्यम से हम प्रकृति और अपने माता-पिता दोनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं। साथ ही मैं सभी सामाजिक संगठनों और पुलिस प्रशासन का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाया।"_ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा, स्कूली बच्चे और पुलिस जवान उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में हरियाली और पर्यावरण बचाने का संदेश गूंजा।


