*Breaking : गर्मी की छुट्टियों के बाद इस तारीख को खुलेंगे स्कूल, शिक्षा सचिव ने जारी किए आदेश! देखिए mornews*

*Breaking : गर्मी की छुट्टियों के बाद इस तारीख को खुलेंगे स्कूल, शिक्षा सचिव ने जारी किए आदेश! देखिए mornews*

रायपुर। स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियाँ के बाद अब स्कूल खुलने को लेकर राज्य शासन ने आदेश जारी किए है। इस क्रम में स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में नए शैक्षणिक सत्र (2026-27) की तारीखों का एलान कर दिया है। शिक्षा सचिव द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल 16 जून से खुल जाएंगे। नए सत्र के पहले ही दिन पूरे राज्य में बेहद उत्साह के साथ प्रवेश उत्सव’ (प्रवेशोत्सव) मनाया जाएगा, जिसके जरिए नए छात्रों का स्कूलों में स्वागत किया जाएगा।

तैयारियों को लेकर निर्देश

स्कूल शिक्षा सचिव ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) और संयुक्त संचालकों (JD) को एक आधिकारिक पत्र जारी किया है। विभाग ने निर्देश दिए हैं कि समय रहते सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली जाएं।
सभी स्कूल भवनों की ठीक से साफ-सफाई और मरम्मत का काम समय पर पूरा करने को कहा गया है।बच्चों के स्वागत के लिए जरूरत के अनुसार स्कूलों में पेंटिंग और रंग-रोगन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश हैं।नए सत्र की शुरुआत से पहले स्कूलों में अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने पर विशेष जोर दिया गया है।

ब्यूरो रिपोर्ट