मुख्यमंत्री के जन्मदिन के मौके पर सीएम हाउस में बधाई देने वाले

मुख्यमंत्री के जन्मदिन के मौके पर सीएम हाउस में बधाई देने वाले

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिवस के मौके पर सीएम हाउस में उन्हें बधाई देने सभी मंत्रीगण विधायक व ब्यूरोकेट्स पहुंचे। जहा सभी ने उनसे मिलकर जन्मदिन की बधाई दी। तस्वीरों में देखिए- मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर बस्तर लोकसभा सांसद एवं पीसीसी चीफ दीपक बैज ने  मुख्यमंत्री को बधाई शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री निवास में तखतपुर विधायक रश्मि आशीष सिंह ने बधाई व शुभकामनाएं दी। कैबिनेट मंत्री मोहन मरकाम ने मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें बधाई दी।मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने बधाई शुभकामनाएं दी। छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष अजय सिंह ने मुख्यमंत्री को बधाई दी। सीएम हाउस में बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा और संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने मुख्यमंत्री को बधाई शुभकामनाएं दी।  मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंटकर उन्हें शुभकामनाएं दी। सीएम सिक्योरिटी के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सीएम हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री को बधाई दी।

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव केपी सिंह ने मुख्यमंत्री को बधाई दी। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी।आज जन्मदिन दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री दिव्यांग पब्लिक स्कूल राजेंद्र नगर पहुंचे जहा उन्होने दिव्यांग बच्चों के साथ अपने जन्मदिन की खुशियां साझा की। कसडोल विधायक शकुंतला साहू ने मुख्यमंत्री से भेंट करने शुभकामनाएं दी।छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने मुख्यमंत्री को बधाई दी।

दुर्ग विधायक अरुण वोरा ने मुख्यमंत्री को बधाई दी। पुलिस महानिरीक्षक इंटेलिजेंस अजय यादव ने मुख्यमंत्री को बधाई दी। रायपुर महापौर एजाज ढेबर और सभापति प्रमोद दुबे ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दी। आदिवासी विकास विभाग की आयुक्त श्रीमती शम्मी आबिदी ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरण दास महंतऔर मंत्रि रविंद्र चौबे ने ने उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर रायपुर आईजी आरिफ शेख ने उन्हें बधाई दी। कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने मुख्यमंत्री को बधाई दी।प्रदेश के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर भूपेश बघेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। जन्मदिन के अवसर पर जनसंपर्क एवं परिवहन विभाग के आयुक्त दीपांशु काबरा ने शुभकामनाएं दी।

ओएसडी पीएचक्यू तथा ईओडब्ल्यू एंटी करप्शन के प्रभारी डीएम अवस्थी ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दी। प्रशासन अकादमी के संचालक टीसी महावर ने मुख्यमंत्री से भेंट कर शुभकामनाएं दी। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमई नायक ने सीएम हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दी।रायपुर ग्रामीण की वरिष्ठ विधायक पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा ने मुख्यमंत्री से भेंट कर शुभकामनाएं दी। जनसंपर्क विभाग के अवर संचालक सौमिल रंजन चौबे ने सीएम को बधाई दी।खाद्य सचिव तोपेश्वर वर्मा ने सीएम से भेंटकर शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिवस के मौके पर सीएम हाउस पहुंचकर अपर सचिव भारतीदासन ने शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री के अपर सचिव सिध्दार्थ कोमल परदेशी ने मुख्यमंत्री को बधाई दी। सीएम हाउस पर जन्मदिवस के अवसर पर अवर सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय अंकित आनंद ने शुभकामनाएं दी। मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दी। डीजीपी अशोक जुनेजा ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। अवर मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई दी। वही आज सीएम के जन्मदिन के अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने मुख्यमंत्री से फोन पर उन्हें उनके जन्मदिन की बधाई शुभकामनाएं दी। देश के राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने फोन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्म दिवस की बधाई शुभकामनाएं दी।

ब्यूरो रिपोर्ट