महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडेय ने कहा रेडी टू ईट का संचालन महिला समूह को सौंपना स्वागत योग्य

महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडेय ने कहा रेडी टू ईट का संचालन महिला समूह को सौंपना स्वागत योग्य

बिलासपुर। प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती हर्षिता पांडेय ने छत्तीसगढ़ में रेडी-टू-ईट का संचालन फिर से महिला समूहों को सौंपने के निर्णय का स्वागत किया है।

 हर्षिता पांडेय ने कहा कि मोदी जी की गारंटी के अनुरूप राज्य सरकार ने महिलाओं के रोजगार और आजीविका के संकट को  दूर करने का बड़ा संवेदनशील फैसला लिया है। इससे हजारों प्रभावित समूह की महिलाओं को संबल मिलेगा और उनका खोया हुआ आत्मसम्मान लौटेगा। हर्षिता ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने इनके हाथों से काम छीन लिया था अब इस निर्णय से प्रदेश की 1786 महिला समूह की महिलाएं लाभान्वित होंगी।

उन्होंने कहा कि देश में २००७-०८ में छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य था जिसने पूरक पोषण आहार कार्यक्रम का विकेन्द्रीकरण कर महिला समूहों को इसका काम सौंपा था l
श्रीमती हर्षिता ने आगे कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा है कि रेडी टू ईट हमारे नौनिहालों के पोषण और उनके स्वास्थ्य के अनुरूप हो और बच्चों को सही पोषण मिले और भाजपा सरकार इसे  सुनिश्चित करने के लिए संकल्पित है।

ब्यूरो रिपोर्ट