*बिलासपुर पहुंचे सीएम विष्णु देव साय, हेलीपैड पर भाजपा नेताओं एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने किया स्वागत*

*बिलासपुर पहुंचे सीएम विष्णु देव साय, हेलीपैड पर भाजपा नेताओं एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने किया स्वागत*

बिलासपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रजक समाज के कार्यक्रम में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे जहाँ डीपीएस स्कूल हेलीपैड में उतरने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

वे यहां सिम्स ऑडिटोरियम में आयोजित रजक युवा गाडगे सम्मेलन में शामिल होंगे।

हेलीपैड पर उनका विधायक  धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल,  सुशांत शुक्ला, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर,कमिश्नर सुनील जैन, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला सीईओ संदीप अग्रवाल, हर्षिता पांडेय सहित  बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट