विधानसभा तखतपुर प्रवास पर आए असम के विधायक का हर्षिता पांडेय के नेतित्व में किया स्वागत

विधानसभा तखतपुर प्रवास पर आए असम के विधायक का  हर्षिता पांडेय के नेतित्व में किया स्वागत

बिलासपुर। तखतपुर विधानसभा के प्रवास पर आए असम विधायक शिबू मिश्रा का विधानसभा तखतपुर के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष हर्षिता पांडेय ने उन्हें भारतीय जनता पार्टी का गमछा पहनाया व पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया एवं उनसे आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संगठन के गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की।

इस मौके पर प्रमुख रुप से श्रीमती हर्षिता पांडे,तखतपुर विधानसभा संयोजक जीवन पांडे, विजयपुर मंडल अध्यक्ष संतोष कश्यप, सकरी मंडल अध्यक्ष बीआर महोबिया, तखतपुर मंडल अध्यक्ष त्रेता नाथ पांडे,गनियारी मंडल अध्यक्ष विश्वनाथ पटेल,महामंत्री ऋषि मुनि पटेल एवं चारों मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष तखतपुर अजय यादव छतौना से रामेश्वर कौशिक मीडिया संयोजक सकरी,  पूर्व जनपद अध्यक्ष नूरीता कौशिक,संगम कुर्रे आदि उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट