Breaking: पूर्व विधायक सहित सैकड़ों ने ली Bjp की सदस्यता, पार्टी के दिग्गज रहे मौजूद

Breaking: पूर्व विधायक सहित सैकड़ों ने ली Bjp की सदस्यता, पार्टी के दिग्गज रहे मौजूद

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव के गरिमामय में उपस्थिति में पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, विधान मिश्रा सहित कांग्रेस, जनता कांग्रेस, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर आज सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए सभी साथियों का मैं स्वागत करता हूं। आपने अच्छा किया भाजपा में आ गए। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, भाजपा में पार्टी में लोकतंत्र है। कार्यकर्ता अपनी योग्यता के अनुसार बड़े-बड़े पदों पर जाते है। बगिया का एक छोटा सा कार्यकर्ता विष्णुदेव साय आज मुख्यमंत्री के पद पर है तो यह इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे बड़े नेता है, सबसे अधिक लोकप्रिय है। मोदी जी के कारण भारत पूरे विश्व देश का डंका बज रहा है।मोदी जी ने नेतृत्व में देश में सबका विकास हो रहा है हर तरफ खुशहाली है। पिछले 5 वर्षो में छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचार से बहुत दुखी रही। जनता ने प्रचंड मतो से भाजपा को सेवा का अवसर दिया है और आते ही हम लोगो ने 2 महीना के अंदर ही मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम शुरू कर दिया है। पहली कैबिनेट में 18 लाख आवास, 2 साल बकाया बोनस, महतारी वंदन योजना, राम लला के दर्शन की योजना, पीएससी घोटाले कि सीबीआई जांच,  3100 रु में 21 क्विंटल धान की खरीदी ये सभी निर्णय केवल 2 महीने में ले लिए गए है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने कहा भाजपा में शामिल होने वाले सभी साथियों का बहुत स्वागत करता हूं। भाजपा की नीति राष्ट्र सर्वोपरि की नीति है। हमारे प्रधानमंत्री 24 घंटे में 20 घंटे कार्य कर देश को विकसित बनाने के मिशन के लगे है। पिछले 10 वर्षो में मोदी जी के प्रयासों से यह लगता है भारत फिर से विश्व गुरु बनेगा।
इस दौरान पूर्व विधायक विधान मिश्रा, प्रमोद शर्मा पूर्व विधायक बलौदा बाजार, अनूप केशव चंद्राकर राज्य संयोजक स्टेट कोऑर्डिनेटर, सुश्री दीप्ति खंडेकर राज्य संयोजक स्टेट कोऑर्डिनेटर, रमेश कोसले जिला अध्यक्ष सोशल मीडिया, टुम्मन सिन्हा जिला उपाध्यक्ष सोशल मीडिया, टेकराम साहू महासचिव सोशल मीडिया, हर्षद साहू सचिव सोशल मीडिया, ज्ञानदास सतनामी जिला अध्यक्ष, भोजराम पटेल महासचिव, रमेश गेन्दरे पूर्व सरपंच, आलोक पांडे प्रदेश अध्यक्ष, असंगठित कामगार एवं कर्मचारी प्रदेश सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी, सौरभ निर्वाणी राष्ट्रीय सचिव असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस, प्रमोद कुमार सिंह जिला अध्यक्ष जगदलपुर कांग्रेस, जितेश शर्मा जिला अध्यक्ष रायपुर असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस, श्रीमती परमजीत कौर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष जगदलपुर, वंदना गोड़ जिला अध्यक्ष बलौदा बाजार, गायत्री कोषाध्यक्ष बलौदा बाजार, अमृता बाई जिला अध्यक्ष, कोरबा कविता जिला अध्यक्ष, कोरबा सरस्वती जिला अध्यक्ष बैकुंठपुर, सुमित्रा जिला कोषाध्यक्ष बैकुंठपुर, कचरा चंद्राकर जिला अध्यक्ष, महासमुंद, ईश्वरी साहू कोषाध्यक्ष महासमुंद, शांति यादव जिला अध्यक्ष जांजगीर चंपा, रामेश्वरी यादव जिला कोषाध्यक्ष जांजगीर चांपा, गोमती मानिकपुरी जिला अध्यक्ष गौरेला, मीना साहू जिला कोषाध्यक्ष गौरेला, मनीष सिंह, नंदराम लहरे, वेजती लहरे, जितेन्द्र शर्मा, राजीव अवस्थी, सुमन वर्मा, रेखा सिंह, राजनंदगांव जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी, अनूप केशव चंद्राकर, सुश्री दीप्ति खंडेकर, रमेश कोसले, धुम्मन सिंह,
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, महामंत्री संजय श्रीवास्तव, सांसद सुनील सोनी, विधायक अजय चंद्राकर, अनुज शर्मा, नरेश गुप्ता, शिवरतन शर्मा, महेश गागड़ा, योगी अग्रवाल रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्याम नारंग,अनिल अग्रवाल मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंत्री विधायक अजय चंद्राकर ने किया।

ब्यूरो रिपोर्ट