बिजली कटौती से परेशान लोगो ने पंकज शर्मा के नेतृत्व में मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा
रायपुर दिनांक 22 अगस्त। टेमरी, धरमपुरा, बनरसी, धनेली, सेजबहार, काठाडीह, मुजगहन, कांदुल, दतरेंगा, डोमा, बोरियाकंला एवं भटगांव के सैकड़ो लोग ध्वस्त बिजली व्यवस्था को लेकर आज छ.ग. प्रदेष कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री पंकज शर्मा के नेतृत्व में जमकर नारेबाजी करते हुये विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता श्री संदीप वर्मा को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था सुधारने की मांग की। मुख्य अभियंता ने स्थानीय लोगों से चर्चा करते हुये जल्द सुधार करने की बात कही है।
पंकज शर्मा ने बताया कि उक्त गांव छ.रा.वि.वि.कं.मर्यादित के उपसंभाग माना के अंतर्गत आते है। इन गांवों में विगत कई दिनों से लगातार अघोषित रूप से विद्युत कटौती की जा रही है साथ ही लो-वोल्टोज की समस्या भी बनी हुई है। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में बिना बिजली के लोगो को अत्याधिक कठिनाईयों का सामना करना पड रहा है। बिना बिजली के उमस भरी गर्मी में लोग अपने घर के बाहर बैठने के लिये मजबूर है। बीमार और बुजुर्ग लोगो को अत्याधिक कठिनाईयां हो रही है साथ ही बच्चों के अध्ययन सहित अन्य आवष्यक कार्य भी प्रभावित हो रहें है।

स्थानीय लोगो का कहना है कि उनके द्वारा लगातार जूनियर इंजीनियर एवं अन्य अधिकारियों से उक्त समस्या के निराकरण के लिये निवेदन किया गया लेकिन अधिकारियों द्वारा जल्द सुधार करने का केवल आष्वासन दिया जाता है। समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है। विभाग के उदासीन रवैये से लोगो में असंतोष बढ रहा है। स्थानीय लोगो ने आक्रोष व्यक्त करते हुये कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर विद्युत समस्या का निराकरण नहीं किया जाता है तो हम सभी उग्र आंदोलन करने के लिये बाध्य होंगे।
प्रमुख अभियंता को ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष योगेन्द्र सोलंकी, चंद्रहास निर्मलकर, माधव साहू, हिरेन्द्र देवांगन, चंपालाल देवांगन, पार्षद दिलदार कुमरे, सरपंच सुरेन्द्र निषाद, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष महेन्द्र चंद्राकर, राजकुमार साहू, गजेन्द्र कुमार साहू, गयाप्रसाद महानंद, पप्पु बागडे, सुरेन्द्र चौधरी, नरेन्द्र साहू, धनेष राजा बंजारे, बषीर कुरैषी, मनीष मानिक, प्रवेष पाण्डेय, ज्वाला गोस्वामी, लखन साहू, वार्ड अध्यक्ष विरेन्द्र गुप्ता, बाबा खान, अविनाष निहाल, आस मोहम्मद, बैसाखू सागर, जिया फारूखी, जानू भार्गव, सुरेष धीवर, वासु कुंडु, सूरज जांगडे, परमानंद साहू, धीरज जैन, तीरथ यादव, खेमू यादव, परमेष्वर कोसे, रामेष्वर साहू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


