*बिलासपुर में जिला शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति, इन्हें मिला अतिरिक्त प्रभार*
रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी के प्रभार को लेकर आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार नियमित पदस्थापना होने तक डॉ. अजय कौशिक को जिला शिक्षा अधिकारी, बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 20 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार, सहायक संचालक एवं मूल पद पर प्राचार्य डॉ. अजय कौशिक, जो वर्तमान में जिला शिक्षा कार्यालय बिलासपुर में पदस्थ हैं, अपने मौजूदा दायित्वों के साथ-साथ जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। देखिए आदेश

ब्यूरो रिपोर्ट


