जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की पांचवी सूची जारी, तखतपुर, बिल्हा ,रायगढ़ ,खरसिया सहित इन विधानसभा में घोषित किए प्रत्याशी, पूर्व महापौर,पूर्व विधायक सहित इन्हे बनाया उम्मीदवार

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की पांचवी सूची जारी, तखतपुर, बिल्हा ,रायगढ़ ,खरसिया सहित इन विधानसभा में घोषित किए प्रत्याशी, पूर्व महापौर,पूर्व विधायक सहित इन्हे बनाया उम्मीदवार

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे ने अपनी पांचवी सूची जारी कर दी है।जारी सूची के अनुसार भरतपुर, सोनहत,महेंद्रगढ़ भटगांव,रायगढ़,खरसिया,तखतपुर, बिल्हा सहित इन विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी किए हैं घोषित। रायगढ़ से जहां पूर्व महापौर मधु बाई किन्नर को चुनाव मैदान में उतारा है। मधु बाई रायगढ़ से महापौर थी। रायगढ़ की जनता ने कांग्रेस भाजपा दोनों पार्टियों को दर किनार करते हुए रिकार्ड मत देकर मधु किन्नर को मेयर चुना था।वही पामगढ़ से पूर्व विधायक कांग्रेस नेता गोरेलाल बर्मन को प्रत्याशी बनाया है। उधर जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कौशिक को तखतपुर विधानसभा से चुनाव मैदान में उतारा है। बिल्हा से नेहा भारती को जनता कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है। वही भटगांव से सुनील गुप्ता चुनाव मैदान में उतरेंगे। आपको बता दें कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने आस लगाए बैठे प्रत्याशियों ने बगावती सूर अपना कर जनता कांग्रेस जे में शामिल हो रहे हैं। पार्टी जॉइन कर रहे अधिकतर प्रत्याशि कांग्रेस के बागी है  जो जनता कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं। इसके पहले मुंगेली जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने इस्तीफा देकर जनता कांग्रेस का दामन थाम लिया था।जिन्हे पार्टी ने लोरमी विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किया है। उधर भाजपा से बागी होकर भाजपा छोड़ कर आई जांजगीर चांपा सांसद कमला देवी पाटले की पुत्री जिला पंचायत सदस्य चांदनी भारद्वाज को मस्तूरी विधानसभा से जनता कांग्रेस जे ने अपना प्रत्याशी बनाया है।

ब्यूरो रिपोर्ट