कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने दाखिल किया नामांकन

कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने दाखिल किया नामांकन

बिलासपुर। बिलासपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने आज अपना नामांकन पत्र जमा किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण के समक्ष कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने दोपहर को कांग्रेस की रैली के बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, प्रदेश कांग्रेस सचिव विवेक बाजपेई, विधायक दिलीप लहरिया के साथ कलेक्टोरेट पहुंचे जहां उन्होंने अपना नाम नामांकन पत्र दाखिल किया।

आपको बता दे आज भाजपा कांग्रेस दोनों पार्टी के द्वारा शहर में रैली निकाली गई। इस दौरान कांग्रेस भाजपा के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी की रैली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, विधायक धरमलाल कौशिक,बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, सुशांत शुक्ला, विधायक धर्मजीत सिंह, विधायक पुन्नूलाल मोहले सहित तमाम दिग्गज मौजूद रहे,वहीं कांग्रेस ने भी शक्ति प्रर्दशन किया।