मुंगेली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सागर सिंह बैंस Jccj में शामिल

मुंगेली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सागर सिंह बैंस Jccj में शामिल

बिलासपुर/मुंगेली। टिकट नहीं मिलने से नाराज़ मुंगेली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सागर सिंह बैंस पार्टी छोड़कर छत्तीसगढ जनता कांग्रेस जे में शामिल हो गए। ख़बर है कि वे जनता कांग्रेस के बैनर तले लोरमी विधानसभा से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

मूलत:लोरमी निवासी सागर सिंह बैंस मुंगेली जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष थे और लोरमी विधानसभा से टिकट के लिए दावेदारी भी कर रहे थे।कांग्रेस ने लोरमी से थानेश्वर साहू को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में बगावत के सुर उठने लगे हैं और पार्टी बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है।उधर श्रम कल्याण मंडल सदस्य एंव मुंगेली जिला पंचायत सभापति अंबालिका साहू ने टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर कांग्रेस पार्टी व पद से इस्तीफा दे दिया।

अंबालिका साहू मुंगेली, पथरिया क्षेत्र में काफ़ी सक्रिय थी, पूर्व में पथरिया ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सहित,तीन बार से जिला पंचायत सदस्य रह चुकी है। वर्तमान में मुंगेली जिला पंचायत में सभापति है और छत्तीसगढ श्रम कल्याण मंडल की सदस्य भी रही है। बता दें साहू ने बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी पेश की थी और टिकट के लिए आवदेन किया था। बिल्हा क्षेत्र में प्रत्याशी चयन के बाद जहां पूर्व विधायक सियाराम कौशिक को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। टिकट नहीं मिलने से नाराज सभापति अंबालिक साहू ने अपने समर्थको के साथ अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। मुंगेली जिले में कांग्रेस के दो स्थानीय नेताओ के पार्टी छोड़ने से निश्चित ही आने वाले दिनों में पार्टी की मुस्किले बढ़ेगी।

ब्यूरो रिपोर्ट