तनाव और भयमुक्त होकर परीक्षा की करे तैयारी कोई भी परीक्षा जीवन से बड़ा नही - एसडीएम रेखा चंद्रा

तनाव और भयमुक्त होकर परीक्षा की करे तैयारी  कोई भी परीक्षा जीवन से बड़ा नही - एसडीएम रेखा चंद्रा

 

पथरिया - विकास खण्ड के मुख्यमंत्री डीएवी अंग्रेजी माध्यम स्कुल  में  शनिवार को वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह  संस्कृति, सभ्यता एवं संस्कार थीम पर आयोजित हुआ।
जिसमें मुख्य अतिथि  रेखा चंद्रा एसडीएम  पथरिया,वरिष्ठ  अतिथि  अध्यक्ष नगर पंचायत पथरिया  हलसी रघु वैष्णव एंव   नगर पंचायत सरगांव  अध्यक्ष  परमानंद साहू   के  रूप मे उपस्थित रहे। 

 कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन तथा डी ए वी परंपरा के अनुसार गायत्री मंत्र, राष्ट्र गान, राजकीय गीत से हुआ । प्राचार्य  गौरव सिंह राजपूत ने अपने उद्बोधन में सभी अतिथियों का अभिनंदन करते हुए विद्यालय के विभिन्न उपलब्धियो को बताया जिसमे  पिछले सत्र के बोर्ड क्लास के टॉपर्स जिसमें कक्षा 12वीं से रोहन वर्मा एवं कक्षा दसवीं से पूर्वी यादव को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 
इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रेरणाप्रद ड्रामा नाटक नुक्कड़ तथा गीत संगीत जैसे  कार्यक्रम रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पथरिया नगर पंचायत अध्यक्ष हुलसी रघु वैष्णव ने कहा कि विद्यालयीन वार्षिक उत्सव आने वाली पीढ़ी को भारतीय  सांस्कृतिक  विरासतों , धरोहरो से परिचित कराने का एक बड़ा माध्यम है साथ ही छात्र छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत करने वाले समाज सुधार के ड्रामा उन्हें सामाजिक रूप से जागरूक रखते है।

नशामुक्त समाज का संदेश -
एसडीम चंद्रा ने ड्रामा में नशा मुक्ति वाले ड्रामा का खुलकर प्रशंसा की साथ ही   कहा कि इस नशा मुक्ति के प्रेरणा को केवल देखना नहीं है बल्कि इसको हम सभी को अपने जीवन में लागू भी करना है तभी हमारा समाज नशा मुक्त समाज रहेगा साथ ही उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हुए अपने प्रशासनिक अधिकारी बनने की अनुभव को साझा करते हुए परीक्षा पर चर्चा करते हुए तनाव मुक्त परीक्षा की तैयारी करने के लिए भी प्रेरित किया। 

बच्चे हुए पुरुस्कृत -
सम्मान  कड़ी में विद्यालय के विद्यार्थियों के बने हाउस में बेस्ट हाउस का सम्मान श्रद्धानंद हाउस बेस्ट क्लास कक्षा दसवीं तथा बेस्ट शिक्षक सुश्री उर्वशी साहू एवं बेस्ट स्टूडेंट कक्षा दसवीं से ही आशीष लहरी बेस्ट सपोर्टिंग स्टूडेंट कक्षा ग्यारहवीं से समीर ठाकुर को प्रदान किया गया। नशा मुक्ति ड्रामा के लिए श्रद्धानंद हाउस एवं नृत्य में छत्तीसगढ़ ही संस्कृति के समूह नृत्य के लिए विवेकानंद हाउस को सम्मानित किया गया साथ ही साथ सभी अतिथियों को साल एवं मोमेंटो तथा श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षक पुरेंद्र सिंह राजपूत द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर विद्यालय की परंपरा अनुसार शांति पाठ कराकर कार्यक्रम की समापन की घोषणा की। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक पुरेंद्र सिंह राजपूत, उमेश साहू, जयप्रकाश, राजेश कुमार, भगवानदास पटेल,भुनेश्वर कुमार, गुलशन सिंगरौल, उर्वशी साहू,आशुतोष पाण्डे,  गैंदराम साहू, प्रियंका एंथनी, गीता प्रसाद जायसवाल, यामिनी मरकाम, संजना, ओमकुमारी श्रीवास,    अरमान खंडेलवाल, अमितेश दुबे तथा गार्ड अश्वनी निर्मलकर, दीपक बघेल तथा आया रमा निर्मलकर ने  विशेष सहयोग दिया।