75 पाव अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

75 पाव अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

पथरिया - कलेक्टर मुंगेली के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में  क्षेत्र मे अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश पर पथरिया आबकारी  की टीम ने  बड़ी कार्यवाही की गई। 
 जहाँ ग्राम डाडगांव निवासी आरोपी उमाशंकर घोसले पिता धन्नुलाल  घोसले   को  75 पाव अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।  वही मामले मे आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) ख 34(2) एवम 59(क) के अंतर्गत  प्रकरण कायम कर आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया।

इस कार्यवाही मे पथरिया आबकारी उपनिरीक्षक  उम्मी रूमा के साथ उनकी टीम  उपस्थित रही।