राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्राथमिक शाला सिलदहा मे हुआ विभिन्न खेलो का आयोजन

राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्राथमिक शाला सिलदहा मे हुआ विभिन्न खेलो का आयोजन

पथरिया -  शासकीय प्राथमिक शाला सिलदहा में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेलों का आयोजन कर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बिस्किट दौड़, बोरा दौड़, चम्मच दौड़,रस्सी दौड, कबड्डी, निशान लगाना, फुगड़ी आदि खेल में सहभागिता निभाकर पुरस्कार प्राप्त किए।
                       मुख्य अतिथि द्वारा मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा में पूज कर छात्राओं को प्रोत्साहित किया।प्रधानपाठक संजय सिंह ने कहा कि मेजर ध्यानचंद खेल के प्रति निष्ठा समर्पण के कारण उनका प्रदर्शन अदभुत रहा इसलिए उन्हें हॉकी का जादूगर कहा गया। हिटलर ने उन्हें अपने देश की ओर से खेलने के लिए कई प्रलोभन दिए जिसे उन्हें इंकार कर भारतमाता के सम्मान के लिए खेलना श्रेयस्कर समझा। खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।बोरा दौड़ में प्रथम अमन यादव, द्वितीय कृष्णा निषाद, तृतीय आदित्य श्रीवास बालिका में भारती प्रथम, दीपिका द्वितीय, राम्या तृतीय बिस्किट दौड़ में कृष्णा निषाद, अमन विहान और बालिका में आकांक्षा ईश्वरी अंकिता, फुगड़ी में राम्या, जागेश्वरी, तारिणी, शोभा प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रही। उक्त कार्यक्रम में बसंत कुमार गणेश नायक संगीता वर्मा शिवानी आदि उपस्थित रहे।