महिला से छेड़छाड़ करने वाले युवक पर केस दर्ज
पथरिया - थाना क्षेत्र के ग्राम अमलडीहा निवासी एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने अमलडीहा के ही युवक के खिलाफ छेड़छाड़ करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सुबह गोबर कचरा फेकने गई हुई थी तभी गांव के युवक चंद्र शेखर राजपूत पिता गंगा राजपूत निवासी ग्राम अमलडीहा के द्वारा महिला का जबरदस्ती हाथ पकड़कर साड़ी को खींचने लगा।
जिस पर महिला विरोध करते हुए चिल्लाने लगी । जहाँ आरोपी द्वारा मौके से भाग निकला।
महिला डरी सहमी दौड़ते दौड़ते पडोसी बहन के घर गई।
शाम 4 बजे पड़िता महिला के पति ज़ब घर आए तो महिला द्वारा घटना की सारी बाते अपने पति को बताई।
जिस पर महिला के परिजनों ने आरोपी युवक से बात करने उसके घर गए। जहाँ आरोपियों द्वारा फिर से महिला के परिजनों से मारपीट किये।
। इस बारे में थाना प्रभारी रघुवीर सिंह चंद्रा ने बताया की महिला की शिकायत पर युवक चंद्र शेखर राजपूत सहित तीन

लोगो पर अपराध दर्ज कर छानबीन शुरू कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।


