*श्री कृष्ण जन्माष्टमी आज : धन धान्य की नहीं होगी कमी, कर्ज मुक्ति और विवाह बाधा दूर करने करें उपाय! जानिए पूजा और विधि*

*श्री कृष्ण जन्माष्टमी आज : धन धान्य की नहीं होगी कमी, कर्ज मुक्ति और विवाह बाधा दूर करने करें उपाय! जानिए पूजा और विधि*

जन्माष्टमी पर्व पर उपाय 

1. धन-समृद्धि के लिए “श्रीकृष्ण शंख मंत्र”

समय: रात 12 बजे जन्माष्टमी पूजा के बाद

सामग्री: दक्षिणावर्ती शंख, हल्दी, गंगाजल

विधि:

1. शंख को गंगाजल से धोकर पीले कपड़े पर रखें।

2. हल्दी और चंदन से तिलक करें।

3. “ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं कृष्णाय नमः” 108 बार जप करें।

4. शंख को तिजोरी या पूजा स्थान पर रखें।

मान्यता: धन का आगमन और व्यापार वृद्धि होती है।

2. कर्ज़-मुक्ति के लिए “माखन-मिश्री अर्पण”

सामग्री: माखन, मिश्री, तुलसी पत्ता

विधि:

1. मध्यरात्रि को श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री अर्पित करें।

2. तुलसी पत्र अवश्य रखें।

3. प्रसाद का एक भाग घर के उत्तर-पूर्व कोने में रखें।

मान्यता: आर्थिक संकट और कर्ज से मुक्ति मिलती है।

3. विवाह बाधा दूर करने के लिए राधा-कृष्ण चित्र पूजन

विधि:

1. राधा-कृष्ण की तस्वीर/मूर्ति के सामने 108 लाल फूल अर्पित करें।

2. “ॐ क्लीं कृष्णाय गोपीजन वल्लभाय स्वाहा” का जप करें।

मान्यता: विवाह में आ रही अड़चनें दूर होती हैं, रिश्ते में मधुरता आती है।

4. नकारात्मक ऊर्जा हटाने के लिए शंख-घंटा नाद

जन्माष्टमी की रात घर के हर कोने में शंख और घंटी बजाएँ।

मान्यता: नकारात्मक शक्तियाँ दूर होती हैं, घर में सकारात्मक ऊर्जा आती ह

5. संतान सुख और परिवार कल्याण हेतु बाल गोपाल स्थापना

विधि:

1. बाल गोपाल की चांदी/पीतल की मूर्ति स्थापित करें।

2. दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से अभिषेक करें।

3. “ॐ देवकीसुत गोविन्द वासुदेव जगत्पते” का 108 बार जप करे।

(दैवज्ञ पण्डित रमेश शर्मा श्री मंगलागौरी मन्दिर धाम शंकराचार्य आश्रम पोड़ी रतनपुर)