*शिक्षक जितेन्द्र गेंदले होंगे राज्यपाल के हाथों सम्मानित

*शिक्षक जितेन्द्र गेंदले होंगे राज्यपाल के हाथों सम्मानित

पथरिया-  विकास खंड पथरिया से शासकीय प्राथमिक शाला गोइंद्रा संकुल केंद्र गोइंद्रा में पदस्थ शिक्षक जितेन्द्र गेंदले(प्रधान पाठक) का चयन राज्यपाल पुरस्कार 2023 के लिए हुआ है जिसे शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़  राज्यपाल रमेन डेका , मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, एंव शिक्षा मंत्री के हाथों राजभवन के दरबार हाल में 5 सितंबर को आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित होंगे।इन्होंने अपने विद्यालय में बहुत ही उल्लेखनीय कार्य किया है जिसमें से प्रमुख रूप से प्राथमिक विद्यालय स्तर के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराकर 18 बच्चों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय,जवाहर उत्कर्ष परीक्षा एवं आदर्श आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में बच्चे चयनित होकर बहुत ही अच्छी पढाई कर रहे है।इसके अतिरिक्त विद्यालय व छात्र/छात्रों की सर्वांगीण विकास हेतु अनेकों कार्य किये है।राज्यपाल पुरस्कार के लिए चयनित होने पर पूरे विद्यालय परिवार में व पूरे क्षेत्र में उल्लास का माहौल है।