देशभर के 763 जिलों के साथ मुंगेली के पथरिया ब्लॉक में आयोजित हुआ नारी शक्ति फिटनेस रन का आयोजन

देशभर के 763 जिलों के साथ मुंगेली के पथरिया ब्लॉक में आयोजित हुआ नारी शक्ति फिटनेस रन का आयोजन

पथरिया:- भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय अंतर्गत आने वाली संस्था नेहरू युवा केन्द्र बिलासपुर छःग के द्वारा शनिवार को मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम सिलतरा में नारी शक्ति फिटनेस दौड़ का आयोजन किया गया, इस मौके पर नेहरू युवा केन्द्र पथरिया ब्लॉक के नेशनल यूथ वालेंटियर कुशाल यादव ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को, शारीरिक, मानसिक रूप से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने और फिटनेस को लेकर है, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगातार महिलाओं के बीच खेल, संस्कृति, कौशल, फिटनेस और प्रतिस्पर्धी भावनाओ को बढ़ावा देने ऐसे कार्य कर रहे है, इसी को लेकर यह नारी शक्ति दौड़ का आयोजन किया गया है, यह फिटनेस दौड़ 500 मीटर ट्रैक पर महिलाओं ने दौड़ के माध्यम से अपने फिटनेस का परिचय दिया, जिसमें प्रथम स्थान पर अमलड़िहा की श्रीमती बन्दनी रही वही दूसरे स्थान में सोनपुरी की रनीया निषाद व तीसरे स्थान पर बरछा की रेखा रही, सभी तीनों विजेताओं को माय भारत किट से सम्मानित किया गया, यह आयोजन नेहरू युवा केन्द्र बिलासपुर के जिला युवा अधिकारी दिनेश चंद्र यादव के निर्देशानुसार किया गया, इस कार्यक्रम में पीआरपी मोहनी निर्मलकर, स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब पथरिया संयोजक अजय यादव, गुलशन, प्रति दीवान, सीता साहू, रानी साहू, खुमेश्वरी, पुष्पांजलि, नंदनी वर्मा, पुष्पा साहू, शशि, ममता नेताम, तुलेश्वरी, नेमा, शकुन नेताम, बिमला,चंपा, शान्तामणि सहित बड़ी संख्या में नारी शक्ति की उपस्थिति रही!!